बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में रतनगढ़-बीकानेर रेलखंड के बेनीसर-सूडसर और नापासर स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्य के चलते अक्टूबर में रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे की ओर से तकनीकी कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ का संचालन आंशिक रूप से होगा और कई ट्रेनों को देरी से रवाना किया जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार प्रभावित रेलसेवाओं का विवरण इस प्रकार है—
दो ट्रेनें रहेंगी रद्द
74856 रतनगढ़-बीकानेर रेलसेवा 13 और 27 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।
74855 बीकानेर-रतनगढ़ रेलसेवा 14 और 28 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।
दो ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से रद्द
14898 हिसार-बीकानेर रेलसेवा 28 अक्टूबर को हिसार से रवाना होकर रतनगढ़ तक ही संचालित होगी। रतनगढ़-बीकानेर के बीच यह सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
74831 बीकानेर-चूरू रेलसेवा 28 अक्टूबर को बीकानेर के बजाय रतनगढ़ से संचालित होगी। बीकानेर-रतनगढ़ के बीच इसका संचालन रद्द रहेगा।
दो ट्रेनें देरी से चलेंगी
14718 हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा 13 अक्टूबर को हरिद्वार से 1 घंटे 40 मिनट और 27 अक्टूबर को 2 घंटे 50 मिनट की देरी से रवाना होगी।
12457 दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा 13 अक्टूबर को 1 घंटे 25 मिनट और 27 अक्टूबर को 2 घंटे 25 मिनट की देरी से रवाना होगी।
रतनगढ़-बीकानेर रेलखंड पर तकनीकी कार्य, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द और प्रभावित








