बीकानेर। व्हाट्सऐप पर आई एक APK फाइल डाउनलोड करना एक युवक को भारी पड़ गया। ‘PM किसान लिस्ट’ के नाम से भेजी गई फाइल को खोलते ही उसके मोबाइल का एक्सेस अज्ञात हैकर के पास चला गया। इसके बाद बैंक खाते से 1 लाख 47 हजार रुपए निकाल लिए गए। मामला 17 अगस्त को हदां थाना क्षेत्र का है। खाखुसर निवासी कालूसिंह ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि उसके व्हाट्सऐप ग्रुप में ‘PM किसान लिस्ट’ नाम से APK फाइल भेजी गई थी। प्रधानमंत्री किसान योजना से संबंधित समझकर उसने फाइल डाउनलोड कर खोल दी।
फाइल खोलने के बाद मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति का नियंत्रण हो गया और आरोपी ने बिना अनुमति बैंक खाते से 1.47 लाख रुपए ऑनलाइन निकाल लिए। पीड़ित की रिपोर्ट पर हदां थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश के साथ ही बैंक लेनदेन और साइबर ठगी से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है।
व्हाट्सऐप पर आई APK फाइल खोलते ही 1.47 लाख की साइबर ठगी








