TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

कबड्डी के महासंग्राम का भव्य समापन: बालिका वर्ग में बीकानेर, बालक वर्ग में भरतपुर चैंपियन

On: August 22, 2026 11:56 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। डॉ. करणी सिंह स्टेडियम के मल्टीपरपज हॉल में चार दिनों से चल रही 52वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का शनिवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ भव्य समापन हुआ। जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में 19 से 22 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आई टीमों ने शानदार खेल कौशल, दमखम और तकनीक का प्रदर्शन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष तेजस्वी सिंह गहलोत रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बालिका वर्ग में मेजबान बीकानेर का दबदबा
बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में मेजबान बीकानेर की टीम ने जयपुर को हराकर खिताब अपने नाम किया। जयपुर उपविजेता रहा, जबकि नागौर और चूरू की टीमें संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। बालिका वर्ग में बीकानेर की आईना सायच को बेस्ट रेडर और जयपुर की अक्षिता देवेंदा को बेस्ट डिफेंडर चुना गया।
भरतपुर ने जीता बालक वर्ग का खिताब
बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मुकाबले में एक समय पिछड़ने के बाद भरतपुर की टीम ने शानदार वापसी करते हुए हनुमानगढ़ पर दबदबा बनाया और खिताब अपने नाम कर लिया। हनुमानगढ़ उपविजेता रहा, जबकि बीकानेर और जयपुर की टीमें संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में हनुमानगढ़ के रवि कुमार को बेस्ट रेडर तथा भरतपुर के राधेश्याम को बेस्ट डिफेंडर चुना गया।
युवा प्रतिभाओं को मिला बड़ा मंच
बीकानेर कबड्डी संघ के चेयरमैन राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि चार दिनों तक चली प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता ने युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और क्षमता दिखाने का बेहतर मंच उपलब्ध कराया। जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन के साथ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले अतिथियों, पदाधिकारियों, खेलप्रेमियों और आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार जताया। मुख्य अतिथि तेजस्वी सिंह गहलोत ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच देती हैं। राजस्थान में कबड्डी की प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, मेहनत और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। समापन अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष राजपाल कुल्हेरी, जिला कबड्डी संघ के संरक्षक दानवीर सिंह भाटी, सचिव जितेंद्र सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष दुलकांत माचरा, उपाध्यक्ष भैरूरतन ओझा व सुरेश व्यास सहित सीताराम सिहाग, भागीरथ गोदारा, पूर्णनाथ सहित आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
चार दिनों तक चले इस आयोजन के दौरान डॉ. करणी सिंह स्टेडियम का मल्टीपरपज हॉल कबड्डी के रोमांच और खिलाड़ियों के जोश से सराबोर रहा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें