बीकानेर। गजनेर थाना क्षेत्र के कोडमदेसर भैरूजी मंदिर में दर्शन करने गई महिला के गले से अज्ञात चोर ने सोने की चेन चोरी कर ली। घटना 28 जून की शाम करीब 7 बजे की बताई गई है। महिला की रिपोर्ट पर गजनेर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गंगाशहर की नई लाइन निवासी प्रिया लूणिया ने रिपोर्ट दी कि वह शाम को कोडमदेसर भैरूजी मंदिर में दर्शन करने गई थी। इसी दौरान मंदिर में मौजूद भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने उसके गले से सोने की चेन पार कर दी। घटना का पता चलने पर महिला ने आसपास चेन की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसने गजनेर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मंदिर परिसर और आसपास के संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। पुलिस आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है। मामले की जांच कांस्टेबल रविंद्र कर रहे हैं।
मंदिर में दर्शन करने गई महिला के गले से सोने की चेन चोरी, भीड़ का उठाया फायदा












