TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

केंद्रीय कारागृह के कुक की इलाज के दौरान मौत, अचानक बिगड़ी थी तबीयत

On: August 22, 2026 9:00 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र स्थित केंद्रीय कारागृह में कुक के पद पर कार्यरत एक कार्मिक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 20 अगस्त की शाम की बताई गई है। पुलिस के अनुसार मृतक के भाई देवराज निवासी हरियाणा ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसका भाई योगेंद्र पुत्र धर्मपाल केंद्रीय कारागृह में कुक के पद पर कार्यरत था। 20 अगस्त की शाम अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान योगेंद्र की मौत हो गई। सूचना मिलने पर बीछवाल थाना पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें