बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चाय पट्टी, बड़ा बाजार में विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 21 अगस्त की शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई गई है। सोनी सिंघी चौक निवासी 52 वर्षीय जुगल किशोर चौधरी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में उन्होंने रिशीराज माली और उसके बेटे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार, मारपीट में जुगल किशोर के सिर और हाथ में चोटें आईं। शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल सुमेरसिंह (नंबर 87) कर रहे हैं। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के साथ घटना के तथ्यों का पता लगा रही है।







