TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर नगर निगम चुनाव: भाजपा ने नियुक्त किए तीन पर्यवेक्षक, राजेंद्र गहलोत समेत इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

On: August 22, 2026 5:01 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। निकाय चुनाव-2026 को लेकर भाजपा ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने नगर निगम चुनावों के लिए वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। बीकानेर नगर निगम की जिम्मेदारी राजेंद्र गहलोत, सुरेंद्र पाल टीटी और केके विश्नोई को सौंपी गई है। नियुक्त पर्यवेक्षक स्थानीय भाजपा संगठन के साथ समन्वय करते हुए चुनावी तैयारियों, संगठनात्मक स्थिति और स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों पर मंथन करेंगे। भाजपा ने प्रदेश के अन्य नगर निगमों के लिए भी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। भीलवाड़ा में देवजी पटेल, गौतम कुमार दक और महेंद्र कुमावत; पाली में सीआर चौधरी, जागेश्वर गर्ग और सुमेधानंद सरस्वती को जिम्मेदारी दी गई है। जोधपुर में ओंकार सिंह लखावत, जोराराम कुमावत और किशोर सिंह; उदयपुर में राजेंद्र राठौड़, कैलाश चौधरी और कालूलाल गुर्जर को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
वहीं कोटा में मेघराज लोहिया, कन्हैयालाल चौधरी, सुखबीर जौनपुरिया और रंजीता कोली; जयपुर में प्रभुलाल सैनी, सुरेश रावत और कुलदीप धनखड़ को जिम्मेदारी मिली है।
अलवर में शंकर सिंह राजपुरोहित, जवाहर सिंह बेढम और रामलाल शर्मा, जबकि भरतपुर में अशोक परनामी, छगन माहुर और संजय शर्मा पर्यवेक्षक होंगे। अजमेर की जिम्मेदारी अरुण चतुर्वेदी, गोपीचंद मीणा और हीरालाल नागर को दी गई है। नगर निगम चुनावों से पहले भाजपा की ओर से पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को संगठनात्मक और चुनावी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब ये नेता संबंधित शहरों में स्थानीय संगठन के साथ चुनावी तैयारियों को गति देंगे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें