बीकानेर। Mother’s LS Karma Foundation के तत्वावधान में संस्था की संरक्षक लक्ष्मी देवी मंडा के मार्गदर्शन एवं अध्यक्ष डॉ. सुमन चौधरी के नेतृत्व में रविवार को बीकानेर के Thar Hotel में भव्य ‘रिमझिम नारी उमंग उत्सव’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार की राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार रहीं। विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुशीला रामेश्वर डूडी, संस्था की संरक्षक श्रीमती लक्ष्मी देवी मंडा एवं डॉ. विमला की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों का संस्था की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उत्सव के दौरान म्यूजिकल चेयर, पासिंग पिलो, एकल नृत्य, समूह नृत्य और सावन क्वीन सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ इनमें भाग लिया। सावन क्वीन का खिताब मालती ने जीता, जबकि रेनू चौधरी रनर-अप रहीं। म्यूजिकल चेयर में जूली चौधरी विजेता और किरण चौधरी रनर-अप रहीं। एकल नृत्य में उर्मिला, पासिंग पिलो में डॉ. अंशु माला विजेता रहीं। रेनू चौधरी को बेस्ट पर्सनैलिटी तथा सुषमा चौधरी को टाइम पंक्चुअलिटी अवार्ड दिया गया। जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित
महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में संस्था की ओर से पांच जरूरतमंद महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई मशीनें वितरित की गईं। मशीनों का वितरण डॉ. मंजू बाघमार, सुशीला रामेश्वर डूडी, लक्ष्मी देवी मंडा एवं डॉ. सुमन चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। संस्था का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
कार्यक्रम में शामिल प्रत्येक महिला को संस्था की ओर से कपड़े का बैग और पौधा प्रदान किया गया। इसके माध्यम से प्लास्टिक मुक्त समाज और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने Mother’s LS Karma Foundation एवं अध्यक्ष डॉ. सुमन चौधरी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को मंच उपलब्ध कराना, उनकी प्रतिभा को पहचान दिलाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं।
कार्यक्रम में T.N. Jewellers सहयोगी रहे। निर्णायक मंडल में चंद्रकला चौधरी, सुमन, निधि चौधरी, सीमा पटेल, भगवानी देवी एवं डॉ. अंशु माला शामिल रहीं। विजेताओं एवं रनर-अप को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मंच संचालन डॉ. सुनीता चौधरी एवं ज्योति चौधरी ने किया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. रितु चौधरी, नीलम बेनीवाल, डॉ. प्रीति चौधरी एवं शकुंतला चौधरी रहीं। संस्था की पूरी टीम ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, खेल और मनोरंजक गतिविधियों से पूरा माहौल उत्सवमय बना रहा। महिलाओं ने कहा कि ऐसे आयोजन उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और आपसी जुड़ाव का अवसर प्रदान करते हैं। ‘रिमझिम नारी उमंग उत्सव’ महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संगम बनकर सामने आया।
रिमझिम नारी उमंग उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे प्रतिभा और संस्कृति के रंग






