TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर से मुंबई जाने वालों के लिए बड़ी खबर! अब हर हफ्ते दौड़ेगी ट्रेन, जानिए पूरा टाइम-टेबल

On: August 24, 2026 4:51 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। बीकानेर से मुंबई जाने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यात्री दबाव को देखते हुए रेलवे ने बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अब नियमित रूप से संचालित करने का निर्णय लिया है। इससे बीकानेर सहित आसपास के यात्रियों को मुंबई की सीधी रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, ट्रेन नंबर 14711 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस 26 अगस्त से प्रत्येक बुधवार दोपहर 1:30 बजे बीकानेर से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:50 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 14712 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस 27 अगस्त से प्रत्येक गुरुवार शाम 7:25 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी और अगले दिन रात 11:55 बजे बीकानेर पहुंचेगी।
इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
ट्रेन दोनों दिशाओं में श्रीडूंगरगढ़, राजलदेसर, रतनगढ़, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, लक्ष्मणगढ़, सीकर, रींगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, शामगढ़, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर रुकेगी।
20 डिब्बों की होगी ट्रेन
रेलवे के अनुसार ट्रेन में 1 सेकंड एसी, 2 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
स्पेशल से नियमित हुई इस ट्रेन के चलते बीकानेर से मुंबई जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। खासतौर पर जयपुर, कोटा, रतलाम, सूरत और मुंबई क्षेत्र की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह रेलसेवा अहम साबित होगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें