बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र की इंद्रा कॉलोनी में रविवार देर रात एक युवक का शव उसके निवास स्थान पर फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान शशि पासवान पुत्र शिव देव पासवान, निवासी बिहार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 11:30 बजे गणेश चौक से आगे इंद्रा कॉलोनी में एक युवक के फंदे से लटके होने की सूचना मिली। बताया गया कि युवक कमरे के दरवाजे से फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान की टीम एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची। टीम में राजा कुमार, मो. जुनैद, इमरान, शोएब भाई और राजकुमार खड़गावत सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
बीकानेर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, इंद्रा कॉलोनी में देर रात की घटना






