बीकानेर। शहर की खतूरिया कॉलोनी में देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। अनियंत्रित कार एक मकान का मुख्य गेट तोड़ते हुए परिसर में जा घुसी। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे, जो बाल-बाल बच गए।
तेज धमाके की आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि कार मकान का गेट तोड़कर अंदर घुसी हुई थी। परिसर में खड़ी एक अन्य गाड़ी भी हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सामने आए वीडियो में तेज रफ्तार कार मकान की ओर आती और मुख्य गेट को तोड़ते हुए अंदर घुसती दिखाई दे रही है।
बीकानेर में तेज रफ्तार कार मकान का गेट तोड़कर अंदर घुसी, बाल-बाल बचा परिवार






