बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से दो महिलाएं/युवतियां लापता होने के मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पहला मामला सोनियासर गांव का है। खारियाबास निवासी राजूराम की पत्नी गुरुवार सुबह करीब 10 बजे घर से लापता हो गई। पति ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर पत्नी को तलाशने की गुहार लगाई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल राजकुमार को सौंपी है। दूसरा मामला कालू बास का है। निवासी ओमप्रकाश ने अपनी 25 वर्षीय पुत्री के लापता होने की रिपोर्ट पुलिस में दी है। परिवादी के अनुसार 8 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे वह और उसकी पत्नी खेत से घर लौटे तो उनकी पुत्री घर पर नहीं मिली। परिजनों ने दो दिन तक आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई भगवानाराम कर रहे हैं।
युवती समेत दो महिलाएं लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई तलाश की गुहार






