TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौत का सफर! धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की मौत

On: September 24, 2026 11:27 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर के पास बुधवार रात दिल्ली से महोबा जा रही एक निजी स्लीपर बस में भीषण आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में 8 पुरुष और एक महिला शामिल हैं। हादसे के समय बस में करीब 35 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। हादसा रात करीब 11:30 बजे जेवर एयरपोर्ट के पास हुआ। बस में आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय कई यात्री बस में सो रहे थे। यात्री पिंकी राजपूत ने बताया कि नींद खुलने पर बस में चीख-पुकार और धुआं भरा हुआ था। उन्होंने किसी तरह बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग इतनी भीषण थी कि बस का बड़ा हिस्सा पूरी तरह जल गया। मृतकों के शव बुरी तरह झुलस गए हैं, जिसके कारण उनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस मृतकों की पहचान के लिए उनके परिजनों से संपर्क कर रही है। पुलिस ने बस के चालक और परिचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एक यात्री की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बस में जलने की गंध आने के बाद यात्रियों ने चालक से बस रोकने के लिए कहा था, लेकिन बस तुरंत नहीं रोकी गई। पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है। इसके अलावा बस के परमिट, फिटनेस, बीमा, चालक के लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। आग लगने के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें