TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

गाय के बछड़े से टकराई बाइक, साइन बोर्ड से भिड़े दो युवक, एक की मौत

On: September 30, 2026 12:52 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। श्रीकोलायत क्षेत्र में मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में उपचार चल रहा है।।जानकारी के अनुसार पवन कुमार और भवानी मोटरसाइकिल पर लोहिया की तरफ से कोलायत की ओर आ रहे थे। कोलायत से करीब पांच किलोमीटर पहले अचानक सड़क पर गाय का बछड़ा आ गया। बाइक बछड़े से टकराने के बाद अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पत्थर के साइन बोर्ड से जा भिड़ी।
दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें कोलायत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान भवानी ने दम तोड़ दिया, जबकि पवन कुमार का उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलने पर दोनों युवकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक दुर्घटना में किसी अन्य वाहन की भूमिका सामने नहीं आई है। क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को सुरक्षित रखवा दिया गया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें