TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

PBM अस्पताल में मरीज की मौत से उठे सवाल, परिजनों का आरोप—17 घंटे तक नहीं मिला बेड

By
On: October 14, 2026 10:48 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। पीबीएम अस्पताल के नए मेडिसिन विंग में मरीज को समय पर बेड नहीं मिलने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि करीब 17 घंटे तक बेड उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीज की हालत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई। मामले को लेकर परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है।
जानकारी के अनुसार, घटना 12 अक्टूबर की रात की है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के पूनरासर निवासी राधेश्याम को परिजन रात करीब 2:30 बजे पीबीएम अस्पताल के नए मेडिसिन विंग में लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि डॉ. विजय तुंडवाल की यूनिट में काफी समय तक मरीज को बेड उपलब्ध नहीं हो पाया।
परिजनों के मुताबिक, बाद में मरीज की हालत बिगड़ने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया और वेंटिलेटर पर रखा गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीज को समय पर उपचार उपलब्ध कराने को लेकर सवाल उठाए हैं।
तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। अब जांच में यह स्पष्ट होगा कि मरीज को बेड उपलब्ध कराने में देरी किन परिस्थितियों में हुई और उपचार के दौरान किसी तरह की लापरवाही हुई या नहीं।
फिलहाल, मरीज की मौत के कारणों और इलाज में लापरवाही के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें