बीकानेर। केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने और आमजन को योजना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को बीकानेर के पब्लिक पार्क स्थित कस्टमर केयर सेंटर कार्यालय में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया जाएगा।
बीकेईएसएल के प्रवक्ता ने बताया कि शिविर में इच्छुक विद्युत उपभोक्ताओं को घरों की छत पर रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित करवाने, योजना के तहत मिलने वाली केंद्रीय वित्तीय सहायता (सब्सिडी), आवेदन प्रक्रिया तथा योजना से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करना और योजना का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
बीकेईएसएल ने सभी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं से शिविर में पहुंचकर योजना की जानकारी प्राप्त करने तथा स्वच्छ एवं सौर ऊर्जा को अपनाने की दिशा में पहल करने की अपील की है।
पीएम सूर्य घर योजना: सोलर कनेक्शन के लिए गुरुवार को लगेगा सेवा सेतु शिविर






