ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई, डोडा पोस्त सहित दो युवक गिरफ्तार

On: May 15, 2026 11:27 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई, डोडा पोस्त सहित दो युवक गिरफ्तार

बीकानेर। जिले के छतरगढ़ क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस थाना छतरगढ़ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोगलिया वाली ढाणी के पास डोडा पोस्त के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी नवनीत धारीवाल ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर दबिश दी, जहां से दो आरोपियों को मादक पदार्थ के साथ पकड़ा गया।

फिलहाल बरामद डोडा पोस्त की मात्रा का खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई जारी है और पूरी तौल व जांच के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है तथा मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें