TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर: महिला का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप

On: July 3, 2026 7:09 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर: महिला का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप

बीकानेर। घर के बाहर से महिला का अपहरण कर दुष्कर्म करने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की है। इस सम्बंध में पीडि़त पक्ष की और से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीडि़ता ने बताया कि 9 जून की दोपहर करीब 1.30 बजे वह अपने घर में घुसी गाय को निकालने बाहर आई। तभी एक कार उसके पास आकर रुकी और कार में पीछे बैठे आरोपी मनीष ने उसका हाथ पकड़कर कार में घसीट लिया। उसके मुंह को हाथ से बंद कर दिया और चाकू से गला काट देने की धमकी दी।

आरोपी उसे पहले जोधपुर व उसके बाद जयपुर ले गया। आरोपी ने पीडि़ता से मारपीट की व कई बार बलात्कार किया। उसके अश्लील वीडियो बना लिए। इसके बाद आरोपी उसे जयपुर से चूरू ले गया और उसके पक्ष में बयान देने की धमकी दी। आरोपी ने उसके बेटे व भाई को जान से मारने की धमकी देकर वर्ष 2022 में दर्ज बलात्कार का मुकदमा उठाने की बात कही। पुलिस ने एक नामजद व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें