TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर: हादसे के बाद पीबीएम के ट्रोमा में विवाद, नर्सिगकर्मी के साथ अभद्रता के आरोप

On: June 22, 2026 5:59 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर: हादसे के बाद पीबीएम के ट्रोमा में विवाद, नर्सिगकर्मी के साथ अभद्रता के आरोप
बीकानेर। बीती रात को कोड़मदेसर में हुए दर्दनाक हादसे में दो परिवार के लोगों को छीन लिया। वहीं एक ही परिवार के कई लोग इस हादसे में घायल हो गए। जिनको अस्पताल ले जाया गया। पीबीएम के ट्रोमा में हादसे के बाद तनाव की स्थिति हो गयी और जमकर विवाद हो गया। स्थिति बिगड़ती देख नर्सिगकर्मियों ने मौके पर पीबीएम अधीक्षक को सूचना देकर बुलाया। देर रात तक पीबीएम के ट्रोमा में तनाव की स्थिति रहीं लेकिन जैसे तैसे मामले को एकबारगी शांत करवाया गया।

जानकारी के अनुसार हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों ने नर्सिगकर्मियों के साथ धक्का मुक्की और अभद्रता की। जिसके कारण नर्सिगकर्मियों में आक्रोश फैल गया। एकबारगी तो नर्सिेकर्मियों ने काम भी बंद कर दिया। मौके पर देर रात को पीबीएम अधीक्षक पहुंचे और उन्होने हालात को नियंत्रण में लिया। जिसके बाद मामला शांत हुआ। हालांकि इस प्रकरण को लेकर नर्सिगकर्मियों ने कार्रवाई की मांग उठाई है।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें