
बीकानेर: पानी के कुंड में डूबने से बुजुर्ग की मौत, पुलिस जाँच में जुटी

बीकानेर। जिले के कालू थाना क्षेत्र में शनिवार रात 63 वर्षीय बुजुर्ग की पानी के कुंड में डूबने से मौत हो गई। मृतक के भतीजे नवीन कुमार सिंगी ने रिपोर्ट में बताया कि 20 जून की रात विनोद कुमार सिंगी पानी के कुंड में गिर गए जिससे उसकी मौत हो गयी। उसका शव पानी के कुंड में मिला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करवाई। मामले में नवीन कुमार ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
कालू थाना पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थानाधिकारी भोमाराम पूनिया कर रहे हैं। पुलिस बुजुर्ग के कुंड में डूबने के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।










