
क्रिकेट सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई , पुलिस को देख किया भागने का प्रयास

बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार में की गयी है। जहां पर पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक युवक की गतिविधि कुछ संदिग्ध लगी। पुलिस को देखते ही व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने उसे दबोचा। जिसके बाद उसके मोबाइल में जांच पड़ताल की गई तो मोबाइल में ऑनलाइन सट्टो करता मिला।
पुलिस ने व्यक्ति के पास से दो मोबाइल जब्त किए है। जिनमें ऑनलाइन सट्टे से जुड़ी आईडी, एंट्री मिली है। पुलिस के अनुसार उसके मोबाइल में कुछ पैसों के साथ आईडी सेव मिली है। बताया जा रहा है कि मोबाइल में कई आईडी चल रही थी जिस पर क्रिकेट से जुड़ा सट्टा किया जा रहा है। मोबाइल में खाईवाली और लगाईवाली का हिसाब मिला है। पुलिस ने राजन मोरवानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।











