बीकानेर: कार्य करते समय चढ़़ा जहरीला पदार्थ, व्यक्ति की मौत

बीकानेर। कृषि कार्य करते समय जहरीला पदार्थ चढ़ जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के चक 4 सीएचडी में 17 जून की दोपहर को 2 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई शौकत खान ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई अमीर खान कृषि कार्य कर रहा था। इस दौरान कीटनाशक छिड़काव करते समय अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया। जिसके चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








