TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर: गंगाशहर एवं भीनासर के निवासियों को शीघ्र जारी किए जाएं आवासीय पट्टे : मोहन सुराणा

On: June 18, 2026 1:00 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर: गंगाशहर एवं भीनासर के निवासियों को शीघ्र जारी किए जाएं आवासीय पट्टे : मोहन सुराणा
बीकानेर। जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति के सदस्य मोहन सुराणा ने नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पल्लूचामी से मुलाकात कर गंगाशहर एवं भीनासर क्षेत्र के निवासियों के आवासीय पट्टों से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत अनेक परिवारों ने आवासीय पट्टों के लिए निर्धारित राशि जमा करवा दी है, लेकिन अभी तक उन्हें पट्टे जारी नहीं किए गए हैं।
सुराणा ने आयुक्त से आग्रह किया कि जिन आवेदकों की राशि जमा हो चुकी है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द नियमित आवासीय पट्टे जारी किए जाएं। साथ ही जिन लोगों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके ऑनलाइन आवेदन करवाकर सर्वे कराया जाए और पात्र परिवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आवासीय पट्टे उपलब्ध करवाए जाएं।
नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पल्लूचामी ने आश्वासन दिया कि जिन लोगों की पट्टा राशि जमा हो चुकी है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पट्टे जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन नागरिकों के पास अभी तक आवासीय पट्टे नहीं हैं, वे ऑनलाइन आवेदन करें, नियमानुसार पात्र पाए जाने पर उन्हें भी पट्टे प्रदान किए जाएंगे।
मोहन सुराणा ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र परिवार अपने आवासीय अधिकार से वंचित न रहे और प्रशासन शहरों के संग अभियान का लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे।
इस दौरान सफाईकर्मचारी नेता शिवलाल तेजी, भाजपा नेता मघाराम नाई, कुणाल कोचर, मदन पाईवाल, हीरालाल एवं विमल पारीक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें