TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर: गर्मियों के चलते स्कूली बच्चों के लिए आई राहत की खबर, बढ़ाई गई छुट्टियां

On: May 23, 2026 5:36 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर: गर्मियों के चलते स्कूली बच्चों के लिए आई राहत की खबर, बढ़ाई गई छुट्टियां

बीकानेर। बीकानेर सहित प्रदेशभर में बढ़ती गर्मी के बीच स्कूली बच्चों के लिए राहत की खबर निकलकर सामने आयी है। शिक्षा विभाग ने स्कूली बच्चों की छुट्टियां बढ़ा दी है। स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 28 जून तक बढ़ा दी गई हैं। 22 जून से स्कूल खुलने थे। अब स्कूल 29 जून को खुलेंगे।

गर्मी की छुट्टियां (ग्रीष्मावकाश) बढ़ाने को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के बैनर तले शिक्षकों का आंदोलन चल रहा था। सरकार ने शिक्षकों की मांगें मान ली हैं। राजस्थान शिक्षक संघ और शिक्षा विभाग के बीच शनिवार को समझौता हो गया है।

समझौता पत्र पर शिक्षा मंत्री के विशिष्ट सहायक के हस्ताक्षर किए गए हैं। उधर, इस संबंध में अभी तक शिक्षा निदेशालय की ओर से कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही औपचारिक आदेश जारी किया जा सकता है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें