--विज्ञापन यहां--

बदमाशों में बीकानेर पुलिस के “ऑपरेशन नीलकंठ” का खौफ, 47 इनामी सहित 118 को धरा !

On: May 26, 2026 7:57 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बदमाशों में बीकानेर पुलिस के “ऑपरेशन नीलकंठ” का खौफ, 47 इनामी सहित 118 को धरा !

बीकानेर ।पुलिस की ओर से एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में जिले में नशाखोरों और तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन नीलकंठ” का बड़ा असर देखने को मिल रहा है. अपराध और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे इस सबसे बड़े अभियान के तहत बीकानेर पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. पहली बार इतने कम समय में इनामी तस्करों सहित बड़ी संख्या में गिरफ़्तारी की गई है. एसपी मृदुल कच्छावा का “ऑपरेशन नीलकंठ” तस्करों और बदमाशों पर बड़ा प्रहार साबित हो रहा है. अभियान के तहत बीकानेर पुलिस द्वारा बदमाशों के अवैध कब्जों और आलीशान इमारतों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई है. बीकानेर पुलिस ने अभियान के तहत बीते एक मार्च से 25 मई तक 47 इनामी बदमाश गिरफ्तार किये हैं. जिसमें 30 हजार रुपये तक के इनामी अपराधी भी शामिल है. इसके अलावा 118 तस्कर और अपराधियों को धरा है. “ऑपरेशन नीलकंठ” से नशा माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. 8 अप्रैल से 24 मई तक NDPS एक्ट में 91 बड़े प्रकरण दर्ज किये गए हैं. जिसमें 329 किलो से ज्यादा अवैध डोडा-पोस्त जब्त किया गया है. वहीं 13 किलो से अधिक हेरोइन की भी बरामदगी की गई है. साथ ही 7 किलो से अधिक अफीम, 76.42 ग्राम MD और 18.44 ग्राम MDMS जब्त की गई है. इसके अलावा पुलिस ने 22,680 नशीली गोलियों की भी खेंप पकड़ील है. नशे का कारोबार चलाने वालों से बीकानेर पुलिस ने 12 लाख 96 हजार से ज्यादा की नकदी भी जब्त करने के साथ कार-स्कॉर्पियो समेत 29 वाहन भी कब्जे में लिये हैं. जिसमें 10 कार, 11 बाइक, 5 स्कॉर्पियो शामिल है. एसपी मृदुल कच्छावा के “ऑपरेशन नीलकंठ” की आमजन सराहना कर रहा है तो वहीं यह अभियान बदमाशों में खौफ बना हुआ है.

प्रधान संपादक - निखिल चावला

अपनी बात हमारे शहर-प्रदेश से लेकर, देश-दुनिया तक की बेबाक खबरों के लिए प्रस्तुत है अलर्ट भारत। खबर शहर की हो या ग्रामीण क्षेत्र की, सबसे पहले आप तक पहुंचाने का काम कर रहा है अलर्ट भारत। सार गर्भित, निर्भीक, पुष्ट और विश्वससनीय समाचारों के दम पर अलर्ट भारत ने अल्प समय में ही पाठकों तक अपनी गहरी पहुंच बनाने में प्रयासरत है। शहर की गलियों-पाटों-चौराहों की छोटी से छोटी खबरों से लेकर देश-दुनिया के महत्वपूर्ण सामयिक मुद्दों पर बेबाक टिप्पणी और सटीक विश्लेषण के साथ पठनीय सामग्री दी जा रही है। हमारा ध्येय भी यही है कि खबर को खबर के तौर पर ही प्रस्तुत किया जाए, उसके साथ, आंकड़ों के साथ और उसकी विश्वसनीयता के साथ कोई छेड़छाड़ या बदलाव नहीं किया जाए। यह पाठकों का ही स्नेह है जो हमें समय-समय पर अपने अमूल्य सुझाव देते रहे हैं, जिनके आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं। अलर्ट भारत के समाचार आपको हमारे फेसबुक, ट्वीटर, इन्स्टाग्राम पर भी मिल जाएंगे। अतिशीघ्र ही अलर्ट भारत का एप भी लांच किया जाएगा। हम समाज की विषयवस्तु को समाज से लेकर वापस समाज के ही समक्ष प्रस्तुत करते रहे हैं। पाठकों से मिली सूचना को पुन: पाठकों तक ही पहुंचाने का काम हम कर रहे हैं यानी तेरा तुझको अर्पण-अलर्ट भारत।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें