वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत

बीकानेर। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र के नगरासर में 14 जून की शाम को 6 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में देवड़ो की ढ़ाणी निवासी अनोपाराम ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पीछे बैठी उसकी भतीजी गिर गयी और उसे गंभीर चोटें लगने से उसकी मोत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








