बीकानेर में खत्म हुई नहरबंदी, आज से सुचारू होगी जलापूर्ति

On: May 21, 2026 8:49 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर में खत्म हुई नहरबंदी, आज से सुचारू होगी जलापूर्ति
17 अप्रैल 2026 से चल रही नहरबंदी के बाद पंजाब से छोड़ा गया नहरी पानी बुधवार को बीकानेर को जलापूर्ति करने वाले बीछवाल एवं शोभासर जलाशयों तक पहुंच गया।
नहरी पानी दोपहर 2:30 बजे बीछवाल और शाम 5:10 बजे शोभासर जलाशय पहुंचा, जहां विभागीय अधिकारियों ने पूजा-अर्चना कर जल का स्वागत किया।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अनुसार अब गुरुवार, 21 मई 2026 से बीकानेर शहर में नियमित जलापूर्ति शुरू कर दी गई है।
जल गुणवत्ता जांच में पानी पूरी तरह पेय उपयोग के लिए उपयुक्त पाया गया है। विभाग ने नहरबंदी के दौरान शहरवासियों के धैर्य और सहयोग के लिए आभार जताया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें