बीकानेर: बस यात्री का बैग काटकर सोने -चांदी के जेवरात और नकदी पार

On: May 22, 2026 10:54 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर: बस यात्री का बैग काटकर सोने -चांदी के जेवरात और नकदी पार

बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र में बस यात्रा के दौरान महिला के बैग से सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार कल्याणसर नया निवासी राकेश पुत्र रामनारायण जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी बहन निर्मला 15 मई को म्यूजियम सर्किल की ओर जा रही बस में सफर कर रही थी।

जब बस म्यूजियम चौराहे के पास पहुंची तो निरमा ने अपना बैग संभाला। इस दौरान बैग फटा हुआ मिला। बैग की जांच करने पर उसमें रखे दो बाजूबंद, एक रखड़ी सोने की, एक चांदी की तागड़ी और करीब 3500 रुपये नकद गायब मिले।

घटना का पता चलते ही महिला ने बस कंडक्टर को सूचना दी और बस में तलाश भी की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें