TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

अपेक्स हॉस्पिटल में डॉ. अपूर्वा बिस्सा के फिजियोथेरेपी चैम्बर का शुभारंभ

On: September 28, 2026 3:54 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। अपेक्स हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अपूर्वा बिस्सा के नए चैम्बर का शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। महापौर अनिल कल्ला, बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी. पच्चीसिया एवं अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. तनवीर मालावत ने फीता काटकर चैम्बर का उद्घाटन किया। समारोह में महापौर अनिल कल्ला ने कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण कमर दर्द, गर्दन में खिंचाव, मांसपेशियों में तनाव और नसों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में फिजियोथेरेपी की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। डी.पी. पच्चीसिया ने कहा कि लंबे समय तक लगातार काम करना और मोबाइल का अत्यधिक इस्तेमाल भी शरीर से जुड़ी कई परेशानियों का कारण बन रहा है। ऐसे में लोगों को समय रहते फिजियोथेरेपी जैसी सेवाओं का लाभ लेना चाहिए।
अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. तनवीर मालावत ने कहा कि अपेक्स हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपी की सुविधा शुरू होने से ऑपरेशन के बाद रिकवरी कर रहे मरीजों के साथ-साथ अन्य रोगियों को भी लाभ मिलेगा। डॉ. अपूर्वा बिस्सा ने कहा कि फिजियोथेरेपी का उद्देश्य केवल दर्द कम करना नहीं, बल्कि मरीज की शारीरिक क्षमता, गतिशीलता और आत्मनिर्भरता को बेहतर बनाना है। उन्होंने बताया कि आधुनिक मशीनों के साथ-साथ मैनुअल थेरेपी पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे मरीजों को लंबे समय तक बेहतर परिणाम मिल सकें। उन्होंने फिजियोथेरेपी को उपचार के साथ सेवा का माध्यम बनाने की बात कही।
अस्पताल के यूनिट हेड डॉ. भानू प्रकाश ने कहा कि अपेक्स हॉस्पिटल में महानगरों की तर्ज पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में अस्पताल में और सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, ताकि मरीजों को उपचार के लिए अन्य शहरों की ओर रुख न करना पड़े। कार्यक्रम में डॉ. आर.पी. अग्रवाल, डॉ. ऋषभ कोचर, डॉ. मनीष बोथरा, डॉ. अंकित स्वामी, डॉ. गुरदीप कौर, डॉ. अनिकेत शर्मा, विष्णु नारायण बिस्सा, पवन पच्चीसिया, सलीम चिश्ती, जितेन्द्र बिस्सा, मोहित दीक्षित सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें