TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर के व्यवसायी से 5 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप, नयाशहर थाने में मामला दर्ज

On: September 28, 2026 3:14 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। बीकानेर के एक व्यवसायी ने गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण पर 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का आरोप लगाया है। इस संबंध में धर्मनगर द्वार निवासी जुगल नारायण ने नयाशहर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार, 26 सितंबर की शाम करीब 4:52 बजे वीरेंद्र चारण के नाम से संचालित एक विदेशी नंबर वाली व्हाट्सऐप आईडी से जुगल नारायण के पास करीब एक मिनट का वॉयस कॉल आया। इसके कुछ मिनट बाद करीब 4:55 बजे 57 सेकंड का वॉयस मैसेज भेजा गया, जिसमें कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई। परिवादी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि कॉल करने वाले ने खुद को एक संगठित गैंग से जुड़ा बताया और गैंग के नाम पर लोगों में भय का माहौल बनाकर वसूली करने की बात कही। रिपोर्ट के आधार पर नयाशहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थानाधिकारी सुरजीत कुमार कर रहे हैं। पुलिस द्वारा व्हाट्सऐप कॉल, विदेशी नंबर, वॉयस मैसेज सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें