बीकानेर। 27 सितंबर को साउथ एक्सटेंशन कॉलोनी स्थित गोकुलधाम सोसायटी, नागणेची मंदिर के सामने वार्ड नंबर 31 से निर्वाचित पार्षद पुनीत शर्मा का सोसायटीवासियों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्र के परिवारों ने एकजुट होकर पार्षद पुनीत शर्मा का पुष्पमाला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में डॉ. ओपी खत्री, एलके चावला, निर्मल कामरा, सत्यनारायण, सुखदेव, श्रवण सुथार, गगन शर्मा, मेंडलीफ कटियार सहित कई क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
वहीं साक्षी चावला, ममता कामरा, मंजू शर्मा, प्रसून शर्मा, सुनीता जी सहित नारी शक्ति की भी कार्यक्रम में सहभागिता रही। क्षेत्रवासियों ने पार्षद पुनीत शर्मा से वार्ड की समस्याओं के समाधान एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की अपेक्षा जताई।







