
बीकानेर: मकान की छत पर काम करते समय गिरने से मजदूर की मौत

बीकानेर। छत की भराई का काम करते समय गिरने से मजदूर की मौैत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थााना क्षेत्र के चित्रा आईस फैक्ट्री के पास 1 जुलाई की है। इस सम्बंध में सुशीला मुखिया ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि सुभाष मुखिया मकान की छत भराई का काम कर रहा था।
इस दौरान वह गिर गया। जिसके चलते उसके गंभीर चोटें लगी। गंभीर चोटें लगने के कारण इलाज के दौरान सुभाष मुखिया की मौत हो गयी। मृतक बिहार के मधेपुरा जिले का रहने वाला था और बीकानेर में मजदूरी करता था। पुलसि ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।









