--विज्ञापन यहां--

विष्णुपुराण श्रवण से पुण्य फल की प्राप्ति होती है : पंडित भाईश्री

On: May 19, 2026 8:47 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

विष्णुपुराण श्रवण से पुण्य फल की प्राप्ति होती है : पंडित भाईश्री

सनातन धर्म साधना पीठ एवं विष्णु पुराण कथा आयोजन समिति के तत्वाधान में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर प्रारंभ हुई विष्णु पुराण कथा आयोजन के द्वितीय दिवस आख्यान करते हुए श्री मरुनायक व्यास पीठाधीश्वर पुराण प्रवक्ता पंडित भाईश्री ने बताया कि विष्णु पुराण श्रवण करने से पुण्य फल होता है और अधिक मास में इसकी महिमा और बढ़ जाती है ।
आज कथा आख्यान में भक्त ध्रुव ने भगवान की महिमा को जानकार मात्र 5 वर्ष की आयु में वन में जाकर तपस्या की और भगवान का आविर्भाव स्वरूप प्राप्त किया।
ध्रुव की तपस्या से भगवान प्रसन्न हुए और उन्हें ध्रुवपद प्रदान किया।
आज कथा में भगवान के मुख्य दशावतार में नरसिंह अवतार एवं वामन अवतार की मुख्य कथाओं का श्रवण कराया कथा सत्र के अंतर्गत राजा वेन, महाराज पृथु का चरित्र, प्राचीनबर्हि का जन्म और प्रचेताओं का भगवरादधान का वर्णन किया। भक्त प्रहलाद ने भगवान को रोम रोम, कण कण और छण-छण में व्याप्त बताया। वामन भगवान के सजीव झांकी में ध्रुवश्री व्यास ने चरित्र निभाकर उपस्थित श्रद्धालुओं का मनमोहन मोहा।
आज की कथा के मुख्य यजमान चांद रतन राठी, मनोज कुमार राठी,रश्मि राठी ने मंडप पूजन किया।
विष्णु पुराण आयोजन समिति के सदस्य पवन कुमार राठी, गिरधर स्वामी, मूल सिंह राठौड़, सुनीलम पुरोहित आदि ने कथा विश्राम पर प्रसाद वितरण व्यवस्था में सहयोग किया।

भवदीय
पवन राठी

प्रधान संपादक - निखिल चावला

अपनी बात हमारे शहर-प्रदेश से लेकर, देश-दुनिया तक की बेबाक खबरों के लिए प्रस्तुत है अलर्ट भारत। खबर शहर की हो या ग्रामीण क्षेत्र की, सबसे पहले आप तक पहुंचाने का काम कर रहा है अलर्ट भारत। सार गर्भित, निर्भीक, पुष्ट और विश्वससनीय समाचारों के दम पर अलर्ट भारत ने अल्प समय में ही पाठकों तक अपनी गहरी पहुंच बनाने में प्रयासरत है। शहर की गलियों-पाटों-चौराहों की छोटी से छोटी खबरों से लेकर देश-दुनिया के महत्वपूर्ण सामयिक मुद्दों पर बेबाक टिप्पणी और सटीक विश्लेषण के साथ पठनीय सामग्री दी जा रही है। हमारा ध्येय भी यही है कि खबर को खबर के तौर पर ही प्रस्तुत किया जाए, उसके साथ, आंकड़ों के साथ और उसकी विश्वसनीयता के साथ कोई छेड़छाड़ या बदलाव नहीं किया जाए। यह पाठकों का ही स्नेह है जो हमें समय-समय पर अपने अमूल्य सुझाव देते रहे हैं, जिनके आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं। अलर्ट भारत के समाचार आपको हमारे फेसबुक, ट्वीटर, इन्स्टाग्राम पर भी मिल जाएंगे। अतिशीघ्र ही अलर्ट भारत का एप भी लांच किया जाएगा। हम समाज की विषयवस्तु को समाज से लेकर वापस समाज के ही समक्ष प्रस्तुत करते रहे हैं। पाठकों से मिली सूचना को पुन: पाठकों तक ही पहुंचाने का काम हम कर रहे हैं यानी तेरा तुझको अर्पण-अलर्ट भारत।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें