--विज्ञापन यहां--

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 आईपीएस अफसरों के तबादले, बीकानेर से इनका हुआ 

On: May 20, 2026 9:13 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 आईपीएस अफसरों के तबादले, बीकानेर से इनका हुआ

जयपुर। राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात 17 आइपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। कार्मिक विभाग की ओर से जारी तबादला सूची में 6 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए है। एडीजी लता मनोज को कम्युनिटी पुलिसिंग व जन अभियोग, आइजी केबी वंदना को सीआइडी (क्राइम ब्रांच), परम ज्योति को आरएसी जयपुर, कालूराम रावत को आइजी टेलीकम्युनिकेशन के पद पर नियुक्त किया है। हरेन्द्र कुमार महावर को कोटा रेंज आइजी का जिम्मा दिया गया है। इसी तरह श्वेता धनखड़ को डीआइजी आरएसी और भुवन भूषण यादव को डीआइजी एसओजी लगाया गया है। मनीष त्रिपाठी को पुलिस अधीक्षक एटीएस लगाया है। रिचा तोमर को कमांडेंट आरएसी 11वीं बटालियन, दिल्ली और 2023 बैच की आइपीएस आशिमा वासवानी को सहायक पुलिस अधीक्षक भरतपुर के पद पर तैनात किया है।

इन अफसरों का तबादला
लता मनोज कुमार को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस कम्यूनिटी पॉलिसिंग एव जन अभियोग जयपुर, केबी वंदना को महानिरीक्षक पुलिस, सीआईडी (क्राइम ब्रांच) जयपुर, परम ज्योति को महानिरीक्षक पुलिस आरएसी जयपुर, कालू राम रावत को महानिरीक्षक पुलिस, टेलिकॉम्यूनिकेशन जयपुर, हरेन्द्र कुमार महावर को महानिरीक्षक पुलिस कोटा रेन्ज, श्वेता धनखड़ को उप महानिरीक्षक पुलिस आरएसी जयपुर, भुवन भूषण यादव को उप महानिरीक्षक पुलिस एसओजी जयपुर, मनीष त्रिपाठी को पुलिस अधीक्षक एटीएस जयपुर, गोरधन लाल सौंकरिया को पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर, रिचा तोमर को कमाण्डेन्ट 11वीं बटालियन आरएसी नई दिल्ली और आशिमा वासवानी को सहायक पुलिस अधीक्षक शहर भरतपुर लगाया गया है।

प्रधान संपादक - निखिल चावला

अपनी बात हमारे शहर-प्रदेश से लेकर, देश-दुनिया तक की बेबाक खबरों के लिए प्रस्तुत है अलर्ट भारत। खबर शहर की हो या ग्रामीण क्षेत्र की, सबसे पहले आप तक पहुंचाने का काम कर रहा है अलर्ट भारत। सार गर्भित, निर्भीक, पुष्ट और विश्वससनीय समाचारों के दम पर अलर्ट भारत ने अल्प समय में ही पाठकों तक अपनी गहरी पहुंच बनाने में प्रयासरत है। शहर की गलियों-पाटों-चौराहों की छोटी से छोटी खबरों से लेकर देश-दुनिया के महत्वपूर्ण सामयिक मुद्दों पर बेबाक टिप्पणी और सटीक विश्लेषण के साथ पठनीय सामग्री दी जा रही है। हमारा ध्येय भी यही है कि खबर को खबर के तौर पर ही प्रस्तुत किया जाए, उसके साथ, आंकड़ों के साथ और उसकी विश्वसनीयता के साथ कोई छेड़छाड़ या बदलाव नहीं किया जाए। यह पाठकों का ही स्नेह है जो हमें समय-समय पर अपने अमूल्य सुझाव देते रहे हैं, जिनके आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं। अलर्ट भारत के समाचार आपको हमारे फेसबुक, ट्वीटर, इन्स्टाग्राम पर भी मिल जाएंगे। अतिशीघ्र ही अलर्ट भारत का एप भी लांच किया जाएगा। हम समाज की विषयवस्तु को समाज से लेकर वापस समाज के ही समक्ष प्रस्तुत करते रहे हैं। पाठकों से मिली सूचना को पुन: पाठकों तक ही पहुंचाने का काम हम कर रहे हैं यानी तेरा तुझको अर्पण-अलर्ट भारत।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें