बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा बीकानेर-उदयरामसर के बीच रात करीब 11 बजे हुआ। सूचना मिलने पर सामाजिक संगठनों के सेवादार मौके पर पहुंचे और पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जानकारी के अनुसार ट्रेन की चपेट में आने से युवक का शव कई हिस्सों में मिला। सूचना पर ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान के सेवादार राजा कुमार, सोएब भाई, इमरान, मोहम्मद जुनैद व राजकुमार खड़गावत एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। गंगाशहर थाना पुलिस की मौजूदगी में शव को उदयरामसर रेलवे स्टेशन से पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के गले में ताबीज पहना हुआ है तथा सीने पर ‘बी लव एम’ लिखा हुआ है। पुलिस ने पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।






