TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

सुनील सारड़ा बने माहेश्वरी सभा (शहर) बीकानेर के अध्यक्ष, 7 मतों से दर्ज की जीत

On: August 25, 2026 3:11 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। माहेश्वरी सभा (शहर), बीकानेर के अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को माखन भोग में आयोजित चुनाव में सुनील सारड़ा ने कड़े एवं रोचक मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी आज्ञाराम पेड़ीवाल को 7 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। सुनील सारड़ा को 80 मत मिले, जबकि आज्ञाराम पेड़ीवाल को 73 मत प्राप्त हुए। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों और समाजबंधुओं में उत्साह का माहौल बन गया। उपस्थित समाजजनों ने सुनील सारड़ा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद सुनील सारड़ा ने सभी मतदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे माहेश्वरी समाज के विश्वास और आशीर्वाद की जीत है। उन्होंने कहा कि समाज की एकता, पारदर्शिता और सेवा उनकी प्राथमिकता रहेगी तथा सभी को साथ लेकर समाज के विकास के लिए कार्य किया जाएगा। वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन और युवाओं की ऊर्जा को साथ लेकर आगे बढ़ने की बात भी उन्होंने कही। चुनाव के दौरान जुगल राठी, श्रीराम सिंघी, ओमप्रकाश करनानी, बृजमोहन चांडक, टोलाराम पेड़ीवाल, गोपीकिशन पेड़ीवाल, सुरेश कोठारी, किशन लोहिया, विजय कुमार थिरानी, बालकिशन थिरानी, अनिल माहेश्वरी, दाऊलाल बिन्नाणी, भतमाल पेड़ीवाल, झूमर सोनी, महेश दम्मानी, कमल राठी, कपिल लड्ढा सहित अनेक समाजबंधु मौजूद रहे। चुनावी प्रक्रिया में सीए श्यामसुंदर मुंधड़ा, अनिल सारड़ा एवं रमेश हुरकट का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा। टीम जय महेश ने उनके सक्रिय सहयोग और समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया। समाजजनों ने विश्वास जताया कि सुनील सारड़ा के नेतृत्व में माहेश्वरी सभा (शहर), बीकानेर एकता, सेवा और सकारात्मक सोच के साथ नई दिशा में आगे बढ़ेगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें