TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

नशे के खिलाफ ऑपरेशन नीलकंठ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹7 लाख की हेरोइन बरामद

On: August 20, 2026 4:40 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर/नोखा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत नोखा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 145 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए श्रवणराम, लक्ष्मणराम और श्रीराम भादू को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 145 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार RJ50 CA 3037 को भी जब्त किया है। कार्रवाई एसपी बीकानेर मृदुल कच्छावा के निर्देशन में तथा ग्रामीण एएसपी बनवारी लाल और नोखा वृत्ताधिकारी जरनैल सिंह के सुपरविजन में की गई। मामले में पुलिस थाना नोखा के थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बरामद मादक पदार्थ की सप्लाई और इससे जुड़े नेटवर्क के संबंध में पुलिस द्वारा विस्तृत अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार आरोपी:
श्रवणराम पुत्र सीताराम, उम्र 27 वर्ष
लक्ष्मणराम पुत्र मनरूप उर्फ मनीराम, उम्र 22 वर्ष
श्रीराम भादू पुत्र मनरूप उर्फ मनीराम, उम्र 28 वर्ष

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें