राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, 16 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी

On: May 21, 2026 8:55 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, 16 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी
जयपुर। प्रदेश में गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। 25 मई से शुरू होने वाले नौतपा से पहले ही सूरज ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में लू (हीटवेव) का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में तेज धूलभरी हवाएं 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।
⚠️ येलो अलर्ट वाले जिले: अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर और फलोदी।
भीषण गर्मी का असर अस्पतालों में भी दिखने लगा है। पेट संक्रमण, उल्टी-दस्त, फूड पॉइजनिंग, पीलिया और डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़ रहे हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें