ट्रैक्टर चालक ने अचानक लगाए ब्रेक, बाइक टकराने से युवक की मौत

On: May 21, 2026 1:19 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

ट्रैक्टर चालक ने अचानक लगाए ब्रेक, बाइक टकराने से युवक की मौत

बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में नोखा थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मैयासर निवासी मन्नीराम पुत्र सुरजाराम नायक ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि 15 मई की शाम उसका भाई और एक रिश्तेदार रोही कंवलीसर से हंसासर की ओर जा रहे थे।

रिपोर्ट के अनुसार रात करीब 8:30 बजे कंवलीसर से दावा प्याऊ के पास जेठाराम गोदारा की ढाणी के सामने पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रैक्टर चालक नोखा निवासी रिछपाल सिंह ने बिना इंडिकेटर दिए अचानक बीच सड़क पर ब्रेक लगा दिए। अचानक ब्रेक लगने से पीछे चल रही मोटरसाइकिल ट्रैक्टर के पिछले हिस्से से जा टकराई। हादसा इतना गंभीर था कि प्रार्थी के भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें