बीकानेर: करंट की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

On: May 21, 2026 1:21 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर: करंट की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

बीकानेर। काम करने के लिए गए व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के सुरजपुरा में 20 मई की सुबह की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई जगदीश कुम्हार ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई नरसिंह जो कि मदनलाल के घर पर काम करता था।

काम पर गया जहां पर काम करते समय उसका भाई मोटर चालू करने के लिए गया। जहां पर उसके भाई के करंट लग गया। जिसके चलते उसका भाई अचेत होकर गिर गया। जिसे अचेत अवस्था में मकान मालिक व अन्य लोग अस्पताल लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें