TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रेलर, बड़ा हादसा टला

On: May 30, 2026 6:41 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रेलर, बड़ा हादसा टला

बीकानेर। जिले में एक ट्रेलर के अनियंत्रित होकर पलट जाने की खबर सामने आई है। हादसा छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-911 पर दूध डेयरी के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार खल से भरा ट्रक ट्रेलर बीकानेर से अनूपगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक वाहन चालक ने अचानक सड़क पर आई गाय को बचाने का प्रयास किया। इससे ट्रेलर चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और यातायात को सुचारू करवाया।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें