पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, चौथी बार बढ़े दाम
देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। आज पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार चौथी बार इजाफा किया गया है। इस बार पेट्रोल में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
नई दरों के बाद दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 113.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। चेन्नई में अब पेट्रोल 107.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
गौरतलब है कि इससे पहले 23 मई को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले 15 मई को ईंधन की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी की गई थी। वहीं 19 मई को भी करीब 90 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया था।
लगातार बढ़ रही कीमतों से आमजन और परिवहन क्षेत्र पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।





