--विज्ञापन यहां--

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ठगी मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

On: May 28, 2026 11:21 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ठगी मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

बीकानेर : खाजूवाला क्षेत्र में ठगी के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थानाधिकारी सुरेन्द्र प्रजापत के नेतृत्व में पुलिस ने मामले में दूसरे आरोपी सोनूराम मेघवाल को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस द्वारा आरोपी सुनिल बिश्नोई को गिरफ्तार किया जा चुका है।

जानकारी के अनुसार 14 बीडी निवासी मुकेश द्वारा दर्ज करवाए गए परिवाद के आधार पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी भोले-भाले लोगों से उनके बैंक खाते लेकर उन्हें कुछ पैसों का लालच देते थे और बाद में उन्हीं खातों का उपयोग अवैध कारोबार एवं ठगी के लिए किया जाता था।

पुलिस ने आरोपी सुनिल बिश्नोई के कब्जे से 15 बैंक चेकबुक, 11 बैंक पासबुक, 7 सिम कार्ड और विभिन्न बैंकों के 19 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। वहीं दूसरे आरोपी सोनूराम मेघवाल पुत्र ख्यालीराम निवासी वार्ड नंबर 05, 4 केवाईडी को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों और ठगी के नेटवर्क की भी जांच में जुटी हुई है।

प्रधान संपादक - निखिल चावला

अपनी बात हमारे शहर-प्रदेश से लेकर, देश-दुनिया तक की बेबाक खबरों के लिए प्रस्तुत है अलर्ट भारत। खबर शहर की हो या ग्रामीण क्षेत्र की, सबसे पहले आप तक पहुंचाने का काम कर रहा है अलर्ट भारत। सार गर्भित, निर्भीक, पुष्ट और विश्वससनीय समाचारों के दम पर अलर्ट भारत ने अल्प समय में ही पाठकों तक अपनी गहरी पहुंच बनाने में प्रयासरत है। शहर की गलियों-पाटों-चौराहों की छोटी से छोटी खबरों से लेकर देश-दुनिया के महत्वपूर्ण सामयिक मुद्दों पर बेबाक टिप्पणी और सटीक विश्लेषण के साथ पठनीय सामग्री दी जा रही है। हमारा ध्येय भी यही है कि खबर को खबर के तौर पर ही प्रस्तुत किया जाए, उसके साथ, आंकड़ों के साथ और उसकी विश्वसनीयता के साथ कोई छेड़छाड़ या बदलाव नहीं किया जाए। यह पाठकों का ही स्नेह है जो हमें समय-समय पर अपने अमूल्य सुझाव देते रहे हैं, जिनके आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं। अलर्ट भारत के समाचार आपको हमारे फेसबुक, ट्वीटर, इन्स्टाग्राम पर भी मिल जाएंगे। अतिशीघ्र ही अलर्ट भारत का एप भी लांच किया जाएगा। हम समाज की विषयवस्तु को समाज से लेकर वापस समाज के ही समक्ष प्रस्तुत करते रहे हैं। पाठकों से मिली सूचना को पुन: पाठकों तक ही पहुंचाने का काम हम कर रहे हैं यानी तेरा तुझको अर्पण-अलर्ट भारत।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें