TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

नकदी-जेवरात लेकर फरार, अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

On: June 24, 2026 6:58 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

नकदी-जेवरात लेकर फरार, अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र की भगवानपुरा बस्ती में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर एक मकान में घुसकर नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर ले गए। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार भगवानपुरा बस्ती निवासी 45 वर्षीय सुमित्रा पत्नी मदनलाल बिश्नोई ने कोटगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 23 जून को अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस गया और संदूक में रखे 25 हजार रुपये नकद, चार पतली चांदी की पायजेब, एक जोड़ी बड़ी पायजेब, सोने की रखड़ी, कानों के सोने के झुमके, दो टड्डे, एक सोने की ठूसी, मंगलसूत्र, सोने की आड़ सहित अन्य जेवरात और जरूरी दस्तावेज चोरी कर फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हैड कांस्टेबल सुभाषचंद्र को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें