
बीकानेर: बस ने युवक को मारी टक्कर, हुई मौत

बीकानेर। बस की टककर से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र के पेट्रोप पंप के सामने एनाएच-11 रोही नोरंगदेसर में 23 जून की अलसुबह 3 बजे के आसपास की है।
इस सम्बंध में वार्ड नंबर 12 निवासी ओमप्रकाश मेघवाल ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि बस चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके भाई को टक्कर मार दी। जिसके चलते उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।









