
बीकानेर: व्यक्ति ने फांसी लगाकर किया सुसाइड

बीकानेर। देशनोक गए व्यक्ति द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना देशनोक की ओरण की है। इस सम्बंध में मृतक के पिता महेन्द्र ङ्क्षसह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका बेटा शिवराज जो कि घर से देशनोक गया हुआ था। जहां पर उसने परेशानी के चलते फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।









