
बीकानेर: शादी का झांसा देकर लाखों की नकदी और जेवर हड़पने का आरोप, मामला दर्ज

बीकानेर। जिले के नोखा थाना क्षेत्र में शादी का रिश्ता तय करने के नाम पर कथित रूप से नकदी और जेवरात लेकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार परिवादी भंवरलाल पुत्र चुन्नीलाल, निवासी जोरावरपुरा बास, नोखा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2022 में आरोपियों ने अपनी पुत्री का रिश्ता उसके पुत्र के साथ तय किया था। रिश्ता तय होने के दौरान आरोपियों ने नकदी और जेवरात ले लिए।
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि बाद में आरोपियों ने शादी करने से इनकार कर दिया। जब परिवादी ने दिए गए नकदी और जेवरात वापस मांगे तो उन्होंने लौटाने से भी मना कर दिया। परिवादी का आरोप है कि आरोपियों ने शादी का झांसा देकर उसके साथ धोखाधड़ी की।
परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर नोखा थाना पुलिस ने कालूराम एवं लीलाधर, निवासी अलाय, थाना श्रीबालाजी, जिला नागौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।









