बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र स्थित एक स्पा एंड सैलून जोन पर रेड की कार्रवाई करते हुए 5 युवतियों और 3 युवकों को दस्तयाब किया है। जानकारी के अनुसार, कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्पा सेंटर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से पांच युवतियों और तीन युवकों को दस्तयाब किया। कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि रेड के दौरान मौके से कोई आपत्तिजनक सामग्री या गतिविधि नहीं मिली है। पुलिस द्वारा दस्तयाब किए गए युवक-युवतियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, दस्तयाब किए गए पांचों युवतियां और तीनों युवक बीकानेर के ही निवासी हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पूछताछ के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
बीकानेर में स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, 5 युवतियां और 3 युवक दस्तयाब












