बीकानेर। बाबा रामदेवरा मेले के चलते बीकानेर में जातरुओं की आवाजाही बढ़ी हुई है। इसी बीच छतरगढ़ क्षेत्र में NH-911 पर बुधवार को जातरुओं के साथ चल रही डीजे साउंड की पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में डीजे का सामान लदा हुआ था। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में बायोमास प्लांट की क्रेन की मदद से पिकअप को सड़क से हटाया गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। छतरगढ़ थाना अधिकारी नवनीत सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में चालक का ध्यान भटकने से वाहन अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। मेले को देखते हुए पुलिस की ओर से NH-911 पर लगातार गश्त की जा रही है।












