बीकानेर: अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपियों पर घोषित किया 5-5 हजार रुपए का इनाम

On: May 22, 2026 12:08 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर: अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपियों पर घोषित किया 5-5 हजार रुपए का इनाम

बीकानेर। जिले में अपराधियों के खिलाफ बीकानेर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। अपराध पर लगाम लगाने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

इसी क्रम में सदर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

पुलिस द्वारा जिन आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है, उनमें फूलासर बड़ा निवासी हिम्मताराम पुत्र करणाराम मेघवाल, रफीक खां पुत्र दीलू खां और धुडाराम पुत्र फूसाराम शामिल हैं।

तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी या सूचना देने वाले व्यक्ति को नियमानुसार इनाम राशि दी जाएगी। पुलिस इन आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और इनके खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें